DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कतर्नियाघाट जंगल में मिला तेंदुए का शव:वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कारण

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में एक तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मोतीपुर रेंज के बनघुसरी बीट स्थित पकड़िया गांव के पास जंगल में ग्रामीणों ने झाड़ियों में मृत तेंदुए को देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन चौकी को दी, जिसके बाद रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मृतक तेंदुए के शव को कब्जे में लिया और उसे मोतीपुर रेंज कार्यालय ले गई। यह घटना क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व ने बताया कि मोतीपुर रेंज में लगभग सात माह के एक नर तेंदुए का शव बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग दुर्लभ जानवरों के प्राकृतिक आवास के लिए जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में हाथी, बाघ और तेंदुए सहित अन्य वन्यजीव पाए जाते हैं।


https://ift.tt/h1C58FU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *