DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

”नीले ड्रम” के खौफ में खुद को लगाई आग:बदायूं में झुलसा पति बोला- 6 साल से मारपीट रही…धमका रही पत्नी, घुट-घुट के जी रहा

मेरठ की मुस्कान के जैसा बदायूं में भी एक मामला सामने आया है। जहां नीले ड्रम के खौफ और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने बताया- पत्नी उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रही थी और कई बार “नीले ड्रम में भरवाने” की धमकी भी दे चुकी है। अक्सर मारपीट भी करती है। कई बार उसके खिलाफ पुलिस को फर्जी शिकायत कर चुकी है। जब उसने पत्नी के खिलाफ शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा उसी के साथ अभद्रता की। पीड़ित ने बताया- उसने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। शुरुआत में सब ठीक थी, पर दो साल बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इससे पहले भी वह दो बार सुसाइड का प्रयास कर चुका है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर वजीरगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए… वजीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 निवासी मनोज कुमार मिश्रा एक दवा कंपनी में MR की नौकरी करते हैं। उन्होंने पत्नी की कथित मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग लगा ली। मनोज का आरोप है कि पत्नी उसे लगातार परेशान कर रही थी और कई बार “नीले ड्रम में भरवाने” जैसी धमकी भी दे चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे मनोज को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित मनोज के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10:30 बजे घर में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। गुस्से और मानसिक तनाव में आकर मनोज ने पहले घर में बर्तन फेंके और फिर खुद पर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई। घटना के बाद परिजन तुरंत मनोज को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रात करीब 11:10 बजे बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक का शरीर काफी हद तक झुलस चुका है। मनोज ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- मारपीट के बाद जब उसने पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि जब पत्नी थाने पहुंची तो हल्का इंचार्ज पवन भारद्वाज ने फोन पर उससे अभद्रता की, मकान खाली करने का दबाव बनाया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मनोज के मुताबिक, इसी अपमान और दबाव ने उसे पूरी तरह मानसिक रूप से तोड़ दिया, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। प्रेम विवाह के बाद से बिगड़े हालात
मनोज का कहना है कि उसने 25 फरवरी 2020 को प्रेम विवाह किया था। पत्नी नीतू से शादी के कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया। पिछले चार सालों में पत्नी कई बार पुलिस में शिकायत कर चुकी है। महिला थाने में दो बार घरेलू हिंसा के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। एक मामले की सुनवाई 1 फरवरी को हुई थी, जबकि अगली तारीख 5 फरवरी तय है। मनोज का आरोप है कि पत्नी उसे लगातार झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती रही और कई बार कह चुकी है कि “तुझे नीले ड्रम में भरवा दूंगी।” पहले भी कर चुका है आत्महत्या की कोशिश
परिजनों के अनुसार, मनोज इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। परिवार में दो बेटे हैं। घटना स्थल बदायूं जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर है। पुलिस बोली- जांच की जा रही
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया- पारिवारिक विवाद के चलते युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने की सूचना मिली है। युवक का इलाज चल रहा है। पत्नी की ओर से पहले भी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। ————————————– ये खबर भी पढ़िए… गुरुग्राम में अफेयर के शक में पत्नी का मर्डर:लाश के पास 2 घंटे बैठा, इंस्टाग्राम से हटाई फोटो; साले को कॉल कर बोला- गलती से मरी
हरियाणा के गुरुग्राम में यूपी की शादीशुदा युवती शीलू देवी की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि मैरिटल अफेयर के शक में उसके पति ने ही तकिए से मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सन्नी के दिमाग में पत्नी के चरित्र को लेकर शक बन गया था। वह छोटी छोटी बातों के लिए टोका टोकी करने लगा, जिससे उनके बीच झगड़ा बढ़ गया। आखिरकार इसी शक की आग में उसने बेकसूर पत्नी की जान ले ली। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/zEogaUB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *