DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में दुकान में घुसकर युवती को पीटा…VIDEO:युवक सामान देखने के बहाने अंदर आया था, फिर ममेरे भाई से भी मारपीट की

झांसी में एक युवक ने दुकान में घुसकर युवती के साथ मारपीट कर दी। युवती दुकान में काम करती है। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आया और अचानक काउंटर के अंदर घुसकर हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। तब तक दुकान मालिक और अन्य स्टाफ आ गया। बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। बाद में आरोपी ने युवती के मामेरे भाई से भी मारपीट की। पीड़िता ने थाने में शिकायत दी है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर 9 का है। घटना के बाद काम छोड़ा युवती पुलिया नंबर 9 में एक जनरल स्टोर में काम करती है। साथ में पढ़ाई भी करती है। बताया जा रहा है कि एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। युवती उसे नजरअंदाज कर रही थी। कुछ दिन पहले युवती दुकान पर काम कर रही थी। तभी युवक दुकान अंदर खरीददारी के बहाने घुस आया। पहले वह एक कर्मचारी से सामन मांगकर देखने लगता है। फिर अचानक काउंटर के अंदर घुसकर युवती पर हमला कर देता है। यह देख दुकान मालिक और कर्मचारी ने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में युवती के ममेरे भाई से भी मारपीट की। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने बताया- घटना लगभग एक महीना पहले की है। आरोपी युवक युवती के रिश्ते में सौतेला भाई लगता है। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद है। 3 दिन पहले मामला सामने आया था। तब आरोपी का चालान किया गया था।


https://ift.tt/JKe0oLq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *