DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वैष्णो देवी दर्शन पर गया परिवार, घर में हो गई:35 हजार नकद, सोने की चेन, पायल और सेट-टॉप बॉक्स चोरी कर ले गए

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के शारदा नगर स्थित रुचिखंड-1 में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक किरन वर्मा परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार 23 जनवरी को पूरा परिवार लखनऊ से बाहर गया था। 24 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे कॉलोनी के एक व्यक्ति ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना पर 112 को कॉल किया गया। 29 जनवरी की रात जब परिवार वापस लौटा और घर के अंदर गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, वहीं अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला। अलमारी में रखे 35 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, चार पायल के अलावा टीवी का सेट-टॉप बॉक्स और कुछ घरेलू बर्तन गायब पाए गए। 30 जनवरी को पीड़िता ने किला चौकी में लिखित शिकायत दी थी। मामले में थाना आशियाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


https://ift.tt/DzgMFtu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *