DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:5 शातिर चोर गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में गोली लगी, SI भी घायल

हरदोई। जनपद की संडीला पुलिस ने बुधवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 5 सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की गोली से एक उपनिरीक्षक भी घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 लाख 45 हजार रुपये नकद, भारी मात्रा में आभूषण और अवैध असलहे बरामद किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काशीराम कॉलोनी के पास कुछ बदमाश चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संडीला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर अपराधी लल्लू पुत्र पुत्तू घायल हो गया। मौके से पुलिस ने उसके अन्य साथियों जमील, सुनील, विद्यासागर और अनूप को भी दबोच लिया। घायल बदमाश लल्लू और घायल उपनिरीक्षक करुणेश पाठक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन में गांवों में रेकी करते थे और रात में अतरौली, संडीला व कासिमपुर क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए बदमाशों में लल्लू और सुनील का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिन पर हत्या और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस गिरफ्तारी से जिले की आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है और अब गिरोह के अन्य नेटवर्क की तलाश में जुटी है।


https://ift.tt/oGjyqhM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *