हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र स्थित जहानीखेड़ा में देर रात एक मक्का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। शाहजहांपुर की ओर जा रहा यह ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेडिंग और डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, सामने से कोई तेज रफ्तार वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही जहानीखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक पलटने से मक्का के बोरे सड़क पर बिखर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। ट्रक में सवार महमूदपुर सरिया और जहानीखेड़ा क्षेत्र के कुछ स्थानीय निवासियों को मामूली चोटें आईं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों आदिल खान, इमरान, सलमान और शाहरुख ने पुलिस तथा हाईवे टीम को यातायात सुचारू करने में सहयोग किया। पुलिस और हाईवे टीम की मदद से बिखरे हुए सामान को हटाकर आवागमन सामान्य किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना चालक को नींद आने या वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुई।
https://ift.tt/F2yu7c9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply