DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कासगंज जिला अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी:सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

कासगंज जिला अस्पताल परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित युवक ने कोतवाली कासगंज में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सोरों थाना क्षेत्र के कादरवाड़ी गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र रामसनेही ने पुलिस को बताया कि वह कासगंज जिला अस्पताल में दवा लेने आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP87R0098) को अस्पताल के मुख्य गेट के पास खड़ा किया था। दवा लेने के बाद जब वे लौटे, तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला, तो अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में मोटरसाइकिल चोरी की घटना कैद पाई गई। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल परिसर से पहले भी बाइक चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं।


https://ift.tt/hzu67Mj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *