DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में जमीन विवाद, युवक की चाकू से गोदकर हत्या:भाई घायल, पिता-पुत्र समेत पांच पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में 20 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना नारायणपुर माझा ग्राम पंचायत के दुल्हिन पुरवा गांव में हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय शिव शंकर दुबे उर्फ लल्ला दुबे के रूप में हुई है। देर रात विवादित खेत में सिंचाई के दौरान छत्तर बली दुबे अपने चार बेटों सुनील दुबे, विनोद दुबे, धर्मेंद्र दुबे और रविंद्र दुबे के साथ मौके पर पहुंचे। आपसी कहासुनी के बाद पिता-पुत्रों ने मिलकर लल्ला दुबे पर चाकू से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लल्ला दुबे को बचाने दौड़े उनके भाई अमरनाथ पर भी हमलावरों ने चाकू से वार किया। अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें गोंडा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक शिव शंकर दुबे के तीन बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय सौरभ दुबे, 10 वर्षीय शिवांश दुबे और 8 वर्षीय लक्ष्मी दुबे शामिल हैं।
करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि यह विवाद 20 साल पुराना है और सभी पक्ष आपस में पट्टीदार हैं। पुलिस ने छत्तर बली दुबे और उनके चार बेटों सुनील दुबे, विनोद दुबे, धर्मेंद्र दुबे और रविंद्र दुबे के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


https://ift.tt/ka6LwoN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *