DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चित्रकूट में देर रात ऑयल टैंकर में लगी आग:भरतकूप के पास खंभे से टकराकर पलटा, चालक-सेल्समैन सुरक्षित

चित्रकूट में देर रात एक ऑयल टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे वह पलट गया और उसमें आग लग गई। यह घटना भरतकूप के पास एसएसडी क्रेशर प्लांट में डीजल सप्लाई कर लौटते समय हुई। टैंकर में लगभग 30 लीटर डीजल भरा था। वाहन संख्या UP 95 AT 3937 मिनी टाटा योद्धा टैंकर डामर प्लांट रौली कल्याणपुर के पास कीचड़ के कारण असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकराया था। भरतकूप थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर में सवार ड्राइवर बच्चा उर्फ बाबा कुशवाहा (निवासी सीतापुर) और सेल्समैन सुधीर सिंह पुत्र अवधनारायण (निवासी कपसेठी कर्वी) को सुरक्षित बाहर निकाला। टैंकर पलटते ही आग का गोला बन गया। फायर सर्विस की सहायता से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।सूत्रों के अनुसार, यह ऑयल टैंकर बिना एक्सप्लोसिव लाइसेंस के संचालित हो रहा था। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिले में लगभग एक दर्जन अवैध ऑयल टैंकरों से स्थानीय स्तर पर तेल की आपूर्ति की जाती है। इन टैंकरों को नियम विरुद्ध तरीके से पेट्रोल पंपों से लोड किया जाता है।जिले में कई प्रभावशाली लोगों के बगैर लाइसेंस के ऑयल टैंकर संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि इस घटना को ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ हो-हल्ले में दबाने की कोशिश की गई। सप्लाई विभाग की मिलीभगत से जिले में अवैध ऑयल टैंकरों से डीजल की खरीद-फरोख्त का काला कारोबार फल-फूल रहा है।


https://ift.tt/9fFdwq1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *