DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली में तीन गो तस्कर गिरफ्तार:पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे गौवंश, लग्जरी कार से पुलिस लोकेशन ट्रेस

चंदौली जिले की सैयदराजा थाना पुलिस ने तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जेठमलपुर तिराहे के पास जांच के दौरान दो मालवाहक वाहन और एक लग्जरी कार जब्त की। इन वाहनों से तीन गौवंश भी बरामद किए गए। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे गौवंश को वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। इसके अलावा, लग्जरी कार का इस्तेमाल पुलिस के लोकेशन को ट्रेस करने के लिए किया जा रहा था ताकि वे पुलिस से बच सकें। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौवंश की खेप लेकर हाईवे के रास्ते बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जेठमलपुर तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो मालवाहक चार पहिया वाहनों को रोका। इसी बीच, लग्जरी कार में सवार एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और मालवाहक वाहनों के चालकों को बैरियर तोड़कर भागने के लिए उकसाया। चालकों ने बैरियर तोड़ने का प्रयास भी किया। हालांकि, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों मालवाहक वाहनों और लग्जरी कार को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में दोनों मालवाहक वाहनों से तीन गौवंश बरामद हुए और मौके से तीन तस्करों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जौनपुर जिले के बक्सा थानाक्षेत्र निवासी सनी सरोज, हरिशंकर यादव और संतोष यादव के रूप में हुई है। पुलिस टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, अवधेश नारायण, मो. नसीरुद्दीन हुमायूं, बृजेश चौहान, शंकर प्रसाद, विष्णु दत्त प्रजापति और राजू सिंह शामिल थे।


https://ift.tt/CodDxPE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *