DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में घना कोहरा, सर्दी का सितम बरकरार:विजिबिलिटी कम होने से 20 से अधिक ट्रेनें लेट, अगले 2 दिन में बारिश की संभावना

आगरा में बुधवार सुबह घना कोहरा रहा। बारिश की फुहार की तरह से ओस की बूंदें टपकीं। इसकी वजह से एक बार फिर से गलन बढ़ गई है। सर्दी का सितम बरकरार है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। सुबह का तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में बारिश की संभावना जताई है। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… जानिए पिछले साल में क्या रही है 3 फरवरी को तापमान की स्थिति… वर्ष 2022 से 2026 के बीच 3 फरवरी को दिन का सबसे कम तापमान इसी साल रहा है। पिछले 5 साल में 3 फरवरी को सबसे ठंडी रात वर्ष 2023 में रही है। इस समयावधि में इस साल अधिकतम तापमान सबसे कम है वहीं, न्यूनतम तापमान लगभग बरार रहा है।2022 से 2026 के बीच 3 फरवरी को ये रहा तापमान कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट बुधवार सुबह काफी घना कोहरा रहा। बाहरी क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा दिखाई दिया। इसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही। ऐसे में अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी आगरा लगभग पौन घंटे देरी से पहुंची। ताज एक्सप्रेस और वंदे भारत जैसी ट्रेनें भी लेट हैं। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर कोहरे की वजह से वाहन काफी धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिनभर बादल छाये रह सकते हैं। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकल सकती है। अगले दो दिन सुबह कोहरा होगा। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…


https://ift.tt/EzgmFCN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *