शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह पिछले एक साल से टीबी से पीड़ित था। वार्ड के बाहर ही उसके माता-पिता सो रहे थे। इस दौरान वार्ड के अंदर स्टाफ भी मौजदू था, लेकिन किसी ने भी मरीज से नहीं पूछा की वह कहां जा रहा है। कुछ ही पलों में युवक तीसरी मंजिल की रेलिंग पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी। ग्राउंड फ्लोर पर लेटे लोगों ने जब यह देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मां-बाप भी नीचे दौड़े, लेकिन तब तक उनका बेटा दम तोड़ चुका था। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
पहले देखें 3 तस्वीरें…
अब पढ़ें पूरा मामला घटना मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर चौक कोतवाली स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की है। जहां डीआरटीबी सेंटर में भर्ती 25 साल के अनुज ने अचानक रेलिंग से नीचे छलांग लगाकर जान दे दी। वह सीतापुर का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार अनुज करीब एक साल से टीबी से पीड़ित था। पहले सीतापुर में छह महीने तक इलाज चला, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे 22 जनवरी को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पिछले एक महीने से उसका इलाज डीआरटीबी सेंटर, बेड नंबर तीन पर चल रहा था। दवा चढ़ी, खाना आया, लेकिन मन नहीं माना पिता देवेद्र पाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे अनुज को दवा चढ़ाई जा रही थी। इसके बाद उसकी मां राधा उसके लिए खाना लेकर वार्ड में पहुंचीं और दवा भी दी, लेकिन अनुज ने दवा नहीं खाई। परिजनों का कहना है कि बीमारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी और अनुज मानसिक रूप से काफी टूट चुका था। वार्ड के बाहर सोए मां-बाप, अंदर टूटा बेटा खाना देने के बाद मां-बाप वार्ड के बाहर जमीन पर सो गए। इसी दौरान अनुज चुपचाप बेड से उठा और वार्ड से बाहर निकल आया। चौंकाने वाली बात यह रही कि वार्ड में मौजूद स्टाफ ने न तो उसे रोका और न ही सवाल किया। अनुज अपने परिवार में दूसरे नंबर का बेटा था। उसके दो भाई दिवाकर और आनंद राव, तथा दो बहनें निशा और सुशीला हैं। करीब तीन साल पहले उसकी शादी रूबी से हुई थी। उसकी दो साल की बेटी सोना है। पिता ने बताया कि कुछ समय पहले रूबी को भी टीबी हो गई थी, लेकिन मायके पक्ष ने बेहतर इलाज कराया और वह ठीक हो गई। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है, शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित कर दिया गया है और बुधवार को पंचनामा भरा जाएगा। ———————————
https://ift.tt/dQ0gLrs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply