DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही में शब-ए-बराअत पर इबादत:गुनाहों से तौबा, कब्रिस्तानों में फातिहा और आस्तानों पर हाजिरी

भदोही में मंगलवार रात शब-ए-बराअत पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुनाहों से तौबा की, कब्रिस्तानों में फातिहा पढ़ी और बुजुर्गां-ए-दीन के आस्तानों पर हाजिरी लगाई। नगर की सभी मस्जिदें रातभर इबादत से गुलजार रहीं। बुधवार सुबह इबादत के बाद लोग मस्जिदों से बाहर निकले। नगर के अजीमुल्लाह चौराहे स्थित ईदगाह में दावत-ए-इस्लामी द्वारा इज्तेमा-ए-शब-ए-बराअत का आयोजन किया गया था, जहां रात दो बजे विशेष नमाज अदा की गई। शाम से ही मुस्लिम भाई अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने के लिए निकल गए। कब्रिस्तानों में मोमबत्तियां जलाई गईं और फातिहा पढ़ी गई। बुजुर्गां-ए-दीन के आस्तानों पर पहुंचकर मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं की गईं। इसके बाद लोगों ने घरों में लजीज व्यंजनों का लुत्फ लिया। गरीबों में पकवान बांटे गए और सदका दिया गया। लोगों ने अपने घरों को भी मोमबत्तियों से सजाया। ईशा की अजान के बाद अधिकांश लोग मस्जिदों की ओर रुख कर गए। सभी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं, जहां विशेष नमाज अदा की गई। लोगों ने नमाज-ए-नफील और कुरआन की तिलावत में मशगूल होकर पूरी रात इबादत की और गुनाहों से तौबा मांगी। शब-ए-बराअत के मद्देनजर पूरी रात सड़कों पर चहल-पहल रही। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम और सीओ ने सड़कों पर निकलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जबकि प्रभारी निरीक्षक रातभर गश्त करते दिखे। मस्जिदों से लोग बुधवार सुबह फज्र की नमाज अदा करने के बाद निकले। ठंड के मौसम को देखते हुए बुजुर्गां-ए-दीन के आस्तानों के बाहर चाय के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने चाय की चुस्कियां लीं।


https://ift.tt/Q812IWN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *