DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बागपत में रोडवेज बस चालक पर तमंचा ताना:साइड न देने पर बाइक सवार ने जबरन रोकी बस, बाइक और तमंचा जब्त

बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे साइड न देने पर एक बाइक सवार युवक ने मेरठ डिपो की रोडवेज बस को रोककर चालक पर तमंचा तान दिया। इस घटना से बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। मेरठ से छपरौली जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, मेरठ डिपो की यह बस मेरठ से छपरौली की ओर जा रही थी। बस चालक मीरपुर, मेरठ निवासी योगेश कुमार और परिचालक संजय थे। पुसार बेगमाबाद गढ़ी गांव के बीच रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने बस के आगे अपनी होंडा सीडी 110 बाइक खड़ी कर दी और रास्ता रोक लिया। युवक ने तमंचा निकालकर तान दिया इसके बाद युवक ने तमंचा निकालकर उसमें कारतूस लोड किया और बस चालक योगेश कुमार पर तान दिया। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों के शोर मचाने पर आरोपी युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर पास के गेहूं के खेतों के रास्ते भाग निकला। तमंचा और बाइक छोड़ कर फरार बस में मौजूद कुछ साहसी यात्रियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया और उसके हाथ से तमंचा छीन लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों द्वारा पकड़े गए तमंचे और आरोपी की छोड़ी हुई बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक और तमंचा जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है- दोघट थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह


https://ift.tt/gJaUHe1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *