DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लोकसभा में अखिलेश का माइक बंद:कानपुर में सपा और कांग्रेस ने कहा- सवलों का जवाब नहीं होगा, इसलिए ऐसा किया

सोमवार को लोकसभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का माइक बंद कर दिया गया। अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में बोल रहे थे। जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, सदन में यह कहते हुए उनका माइक बंद करा दिया गया कि चीन से जुड़ा मुद्दा संवेदनशील है। इस मामले को लेकर कानपुर में सपा और कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता बोले… कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि संसद में बोलने से रोकना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी किसी डील पर सवाल उठाना चाहते होंगे, लेकिन सरकार विपक्ष को बोलने नहीं दे रही है। उनका कहना है कि जब जवाब नहीं होता, तब आवाज दबाई जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष ने किताब का जिक्र करने तक से रोक दिया। सपा विधायक बोले… विधायक हसन रूपी ने कहा कि अखिलेश यादव देशहित में अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उनका माइक बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले राहुल गांधी को भी चीन के मुद्दे पर बोलने नहीं दिया गया था। हसन रूपी ने कहा कि अखिलेश यादव ने सिर्फ राहुल गांधी की बात को दोहराया और उनकी तारीफ की थी, फिर भी उन्हें बोलने नहीं दिया गया।


https://ift.tt/sqTxbSI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *