DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा, दृश्यता 10 मीटर:जनजीवन और यातायात प्रभावित, ट्रेनें घंटों देरी से

हाथरस में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। यह कोहरा बीती रात से ही छाया हुआ है और मंगलवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली थी। बुधवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई, जिससे चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे और गलन भरी ठंड ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों की आवाजाही कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के साथ ओस भी पड़ी, जिससे सड़कें गीली हो गईं।
मौसम का असर पड़ रहा यातायात पर… घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी स्पष्ट रूप से देखा गया। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है, वहीं कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 7 घंटे, जबकि नेताजी और संबलपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


https://ift.tt/dBDC4PL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *