DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा ऑनर किलिंग- राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान:DGP को 5 दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश, NCW अध्यक्ष बोलीं- व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर आघात

गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में 21 वर्षीय शिवानी पांडे की कथित ऑनर किलिंग के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है। शिवानी की हत्या उसके पिता और भाई ने कथित तौर पर प्रेमी से शादी करने के कारण की थी। आयोग ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। यह घटना पूरे दलक ग्राम पंचायत के बाबा पुरवा गांव में हुई थी। आरोप है कि शिवानी के पिता चंद्र प्रकाश पांडे और भाई राहुल पांडे ने उसे करंट लगाकर और मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजकर मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट पांच दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा ऑनर-आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है। 4 तस्वीरें देखिए… आयोग ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर इस घटना को “अत्यंत भयावह और अमानवीय” बताया। आयोग के अनुसार, अपनी पसंद से विवाह करने के निर्णय के कारण युवती की हत्या “महिला के जीवन, गरिमा, समानता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर गंभीर आघात” है। NCW ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की है और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्य सरकारों को ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी रुचि मोदी ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और इन पर रोक लगनी चाहिए। मोदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान लेने को एक गंभीर कदम बताया और सरकार से जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। मैं समझता हूं कि अब राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद इसमें कुछ ना कुछ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आरोपियों को कड़े सजा दिलाए जाने को लेकर के पैरवी कोर्ट में की जाएगी।


https://ift.tt/u16wXeW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *