DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में मौसम बदला, तेज हवाएं और घना कोहरा:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, AQI 110, 11 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवा

मऊ जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार सुबह से ही जिले में तेज हवाएं चल रही हैं। ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा, जबकि जिला मुख्यालय पर हल्की धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली। बुधवार को भी तेज हवाओं का असर जारी रहा, जिससे गलन और ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मऊ जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवाएं लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 110 दर्ज किया गया, जो बेहतर वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। इससे पहले मंगलवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई थी। हालांकि, शाम होते-होते मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार देर शाम हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विशेष रूप से गेहूं, सरसों और चना जैसी फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।


https://ift.tt/fFsTqZk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *