DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पानी गर्म करने से इनकार पर की बेटे की हत्या:फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार, 3 फरार चाचाओं की तलाश

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली मोहल्ले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को 14 वर्षीय मयंक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता राजेश कुमार राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते पिता ने अपने बेटे की हत्या की। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे राजेश ने गैस पर पानी गर्म करने के लिए रखा था। उसने अपने बेटे मयंक से पानी के लिए लोटा लाने को कहा, लेकिन मयंक ने मना कर दिया। दोबारा कहने पर मयंक ने अपनी मां से शिकायत करने की बात कही। इसी बात पर राजेश गुस्से में आ गया और घर में रखे हंसिये व सब्जी काटने वाले चाकू से मयंक पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी राजेश ने मयंक के शव को एक बक्से में छिपा दिया। उसने घर में फैले खून को आंशिक रूप से साफ किया और मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजेश की गिरफ्तारी से पहले मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मयंक के ननिहाल पक्ष के लोगों ने मक्खनपुर क्षेत्र में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव ननिहाल पक्ष के गांव ले जाया गया, जहां पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला के साथ लंबे समय से संबंध खराब थे। उनके बीच शैक्षणिक स्तर, नौकरी, संपत्ति और आपसी संदेह को लेकर लगातार विवाद होते रहते थे। पत्नी द्वारा दायर भरण-पोषण का मुकदमा और पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद ने उनके तनाव को और बढ़ा दिया था। आरोपी को यह भी संदेह था कि उसकी पत्नी ने बच्चों को उसके खिलाफ कर दिया है। इस मामले में राजेश के अलावा उसके तीन भाई सौरभ, पारस और विकास को भी रिपोर्ट में नामजद किया गया है। पुलिस इन अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जानकारी दी कि आरोपी राजेश कुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


https://ift.tt/NR73WUv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *