गाजियाबाद में आज बुधवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। आधी रात से ही कोहर शुरू हो गया था। आज सुबह न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा से है। पिछले तीन दिनों से लगातार कोहरा छाने से सुबह के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। अभी भी मौसम साफ नहीं पिछले 2 सप्ताह में 3 बार बारिश से मौसम बदल चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी हल्की बारिश के आसार है। जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पार हो चुका है। लेकिन रात में भी मौसम सर्द है। बारिश के बाद सुबह और शाम के वक्त गलन और भी बढ़ी है। 27 जनवरी, 1 फरवरी की तड़के बारिश व ओले पड़े गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों में 27 जरवरी को बारिश के साथ ओले पड़े। एक फरवरी की सुबह भी देहात क्षेत्र में ओले पड़े। जहां हवा की गति भी तेज रहने से मौसम बदला। जहां मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया गया था। लोनी के कई इलाकों में जल भराव हो गया, जहां सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। इससे मौसम सर्द हुआ था। 4 फरवरी से मौसम सामान्य होने का अनुमान है।
https://ift.tt/KzY0OTX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply