DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मनोज तिवारी ने UGC कानून, सनातन पर दी राय:बोले- मोदी-योगी और सेना पर रखें विश्वास, ये हैं देश की फौज

मिर्जापुर में दिल्ली के सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मंगलवार रात परिवार सहित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यूजीसी कानून, सनातन धर्म, सेना और केंद्र सरकार की नीतियों पर अपनी राय रखी। मनोज तिवारी ने यूजीसी कानून पर बात करते हुए कहा कि यह संसद द्वारा पारित नहीं किया गया था, बल्कि विभागीय स्तर पर तैयार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि मामले की समीक्षा की जा रही है और जनहित के अनुरूप न होने वाले प्रावधानों को सुधारा जाएगा। सांसद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की राजनीति का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ बताया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 12 वर्षों से मोदी के साथ काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, करोड़ों लोगों को अनाज, इलाज, सड़क और पुल जैसी सुविधाएं मिलीं, साथ ही ईडब्ल्यूएस आरक्षण भी दिया गया। सेना को लेकर दिए जा रहे बयानों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि देश की सेना पर संदेह करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे नेताओं तथा देश की सेना पर किसी भी प्रकार का संदेह न करें। उन्होंने जोर दिया कि ये सभी भारत और भारतीयों के हित में कार्य कर रहे हैं।
मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा से अधिक साधु-संतों और सनातन धर्म का सम्मान करने वाली कोई अन्य पार्टी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संयम और दूरदृष्टि के कारण ही अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ में कमी आई है। उन्होंने कहा कि ऐसी विशालता समाज के प्रति हमारे हृदय में भी होनी चाहिए, जिस पर वे एक गीत के माध्यम से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


https://ift.tt/ThgPEF2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *