DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

UP के 21 जिलों में घना कोहरा:पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ खत्म, बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और प्रयागराज मंडल सहित प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार से प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी जिलों से शुरू हुई बारिश का दायरा बुंदेलखंड, मध्यांचल और अवध क्षेत्र तक फैल गया। वहीं लखनऊ में कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया। ऐसा लगा कि रात हो गई है। मंगलवार तड़के बुंदेलखंड के हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, झांसी और ललितपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और रायबरेली में भी मध्यम बारिश हुई। मौसम की तस्वीरें देखिए- हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज हुई
मंगलवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं जालौन में 7.2 मिमी और लखनऊ में 7 मिमी बारिश हुई। अलीगढ़, आगरा, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तकसिमट गई। 26.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी और गाजीपुर सबसे गर्म रहा। वहीं 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। कमजोर होगा पश्चिमी विक्षोभ
लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। यहां है अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर। आपके शहर में मौसम कैसा है, कोहरे और बारिश को लेकर क्या अलर्ट है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…


https://ift.tt/ElTIMJ3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *