DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमेठी में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर:तापमान गिरने से गलन बढ़ी, जनजीवन प्रभावित

अमेठी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पूरे जिले में घना कोहरा छा गया है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। इसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और तापमान में गिरावट से गलन बढ़ गई है। कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर से भी कम हो गई है। वाहन चालकों को हेडलाइट, फॉग लाइट और तेज हॉर्न का सहारा लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ना पड़ रहा है। दरअसल, अमेठी में पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी तेज धूप, कभी बारिश और अब भीषण कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बीते शनिवार और रविवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को हल्की धूप के साथ दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मंगलवार को पूरे जिले में बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। देर रात मौसम ने फिर करवट ली और घना कोहरा छा गया। बारिश के बाद छाए भीषण कोहरे के कारण जिले का तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान में गिरावट से गलन बढ़ गई है और एक बार फिर ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।


https://ift.tt/dIJiyh2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *