DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी की टीचर को बुलाकर रेप का प्रयास:करनाल के युवक पर आरोप, विरोध करने पर पीटा; कार और 6.50 लाख हड़पे

करनाल जिले के सिविल लाइन थाना में गाजियाबाद (यूपी) की एक महिला टीचर की शिकायत पर ठगी, छेड़छाड़, रेप के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से न केवल उससे लाखों रुपए और एक कार से जुड़ी ठगी की, बल्कि पैसे मांगने पर उसे लगातार धमकाया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसकी इज्जत से भी खिलवाड़ किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2021 में शुरू हुआ था लेनदेन गाजियाबाद की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में करनाल के गीता कॉलोनी में रहने वाले सतेन्द्र उर्फ सन्नी शर्मा ने संगठित और योजनाबद्ध तरीके से उससे 6 लाख 50 हजार रुपए और एक ऑल्टो कार से संबंधित ठगी की। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और लगातार जान से मारने की धमकियां देने लगा। इससे वह मानसिक तनाव और भय में रहने लगी। छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि पैसे के लेनदेन के दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसने अनुचित तरीके से उसकी छाती और कमर पर हाथ रखा। एक बार आरोपी ने उसे बैंक कॉलोनी बुलाया, जहां उसके साथ प्रताड़ना की गई। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ रेप करने का प्रयास भी किया और मारपीट करने की कोशिश की, जिससे उसे गंभीर शारीरिक और मानसिक आघात पहुंचा। शिकायत देने करनाल आना पड़ा पीड़िता ने बताया कि वह एक टीचर है और उसकी एक व्यक्तिगत के साथ-साथ सामाजिक गरिमा भी है। इस तरह की घटनाओं से उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उसने यह भी कहा कि आरोपी की हरकतों के सबूत उसके पास मौजूद हैं और पहले भी कई बार शिकायत करने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार उसे गाजियाबाद से करनाल आना पड़ा, जिससे उसे मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सतेन्द्र उर्फ सन्नी शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, रेप के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का दर्ज किया गया है। शिकायत में लगाए गए पैसे के लेनदेन से जुड़े आरोपों की भी तस्दीक की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


https://ift.tt/lMY4WZv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *