DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी के नाले में मिला नवजात का शव:लोगों ने आसपास के नर्सिंग होम की भूमिका पर उठाए सवाल

झांसी में सोमवार को नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुखनई नदी के पास से गुजर रहे एक बड़े नाले में नवजात का शव तार में फंसा हुआ मिला। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र की है। सुखनई नदी के किनारे से एक बड़ा नाला गुजरता है, जो आगे जाकर नदी में खुलता है। सोमवार को स्थानीय लोग जब नाले के उस हिस्से के पास पहुंचे, तो उन्होंने नाले के पाइप के आगे लगे तार में एक नवजात का शव फंसा हुआ देखा। नवजात का शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात के शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 2 तस्वीरें देखिए…. नर्सिंग होम्स की भूमिका पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर नवजात का शव मिला है, उसके आसपास कई नर्सिंग होम संचालित हैं। लोगों ने आशंका जताई कि कहीं इस मामले के पीछे अवैध गतिविधियां तो नहीं चल रही हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ नर्सिंग होम में जन्म से पहले भ्रूण के लिंग की जांच की जाती होगी, जिसके चलते यह घटना सामने आई है। चार माह का बताया जा रहा है नवजात मऊरानीपुर पुलिस के अनुसार, घटना 2 फरवरी की है। थाना क्षेत्र में मदर फूड्स रेस्टोरेंट के सामने सुखनई नदी के किनारे नवजात का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में नवजात की उम्र करीब चार माह आंकी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नवजात का शव यहां तक कैसे पहुंचा।


https://ift.tt/nXMO2Io

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *