अलीगढ़ में हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों को राहत दी है। जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर जनपद के सभी बोर्ड के स्कूलों में 4 फरवरी को छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि यह राहत केवल बच्चों के लिए है, शिक्षकों और स्टाफ को स्कूल पहुंचना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह के जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक यह नियम जिले के सभी स्कूलों, बेसिक शिक्षा परिषद (सरकारी) विद्यालय, CBSE और ICSE बोर्ड के स्कूल, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू रहेगा। शिक्षकों की ‘नो लीव’, परीक्षाएं भी जारी रहेंगी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल केवल विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक और शिक्षा मित्र नियत समय पर स्कूल पहुंचेंगे और प्रशासनिक कार्यों का निपटारा करेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाओं का अवकाश नहीं जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित निपुण असेसमेंट या प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं, वहां संबंधित छात्र-छात्राओं को उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उनके लिए अवकाश प्रभावी नहीं होगा। इसलिए सभी छात्र–छात्राओं और शिक्षकों को नियत समय पर विद्यालयों में उपस्थित होना पड़ेगा। कोहरे की चादर में लिपटा अलीगढ़ अलीगढ़ में मंगलवार सुबह से कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन में थोड़ी देर के लिए निकली धूप ने लोगों को राहत दी। दिन ढलते ही शीतलहर ने लोगों को परेशान कर दिया। थोड़ी ही देर में घना कोहरा छा गया। इससे विजिबिलिटी 5 मीटर के आसपास रह गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सेहत से समझौता न करने का फैसला लिया है। प्रशासन की सख्त चेतावनी BSA डॉ. राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी स्कूल आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और ठंड से बच्चों का बचाव करें।
https://ift.tt/jCUd9bc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply