DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नाबालिग लड़कियों का रोजाना रेप करता था एपस्टीन:सेक्स फाइल्स में खुलासा; जमीन पर लेटी महिला के साथ दिखे ब्रिटिश प्रिंस, मस्क-मीरा नायर का भी नाम

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर रात जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी नई फाइलें जारी की हैं। इन दस्तावेजों में बताया गया है कि एपस्टीन नाबालिग लड़कियों का रोज कई बार यौन शोषण करता था। डेली मेल के मुताबिक यह खुलासा 2010 में फ्लोरिडा में एक पीड़िता की तरफ से दायर सिविल शिकायत में हुआ है, जिसका जिक्र इन फाइल्स में है। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू को जमीन पर लेटी एक लड़की के ऊपर हाथ रखे दिखाया गया है। इन फाइल्स में पहली बार भारतीय फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर और टेस्ला के CEO इलॉन मस्क का नाम भी आया है। ट्रम्प प्रशासन पिछले कुछ समय से कोर्ट के आदेश के बाद यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दशकों पुराने सरकारी रिकॉर्ड पब्लिक कर रहा है। अब जारी हुई नई फाइलों में 30 लाख पेज, 1 लाख 80 हजार तस्वीरें और 2 हजार से ज्यादा वीडियो शामिल हैं। लड़कियों को आपसी सेक्स रिलेशन बनाने पर मजबूर किया जाता था दस्तावेजों के मुताबिक, जब कोई लड़की एपस्टीन के पाम बीच स्थित घर पहुंचती थी, तो उसे एपस्टीन की प्राइवेट गाड़ी से लाया जाता था। घर पहुंचने पर एक सहायक लड़की की निजी जानकारी नोट करता था। इसके बाद उसे सीढ़ियों से ऊपर एक ऐसे कमरे में ले जाया जाता था, जहां शॉवर और मसाज टेबल होती थी। अगर लड़की पहली बार आई होती थी, तो कमरे में पहले से एक और लड़की मौजूद रहती थी, जो उसे बताती थी कि क्या करना है। इसके बाद एपस्टीन उस लड़की को बाहर भेज देता था। एपस्टीन लड़कियों को साफ-साफ बताता था कि उसे क्या चाहिए और कैसे चाहिए। वह उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। कई बार वह लड़कियों को एक-दूसरे के साथ सेक्स रिलेशन बनाने के लिए मजबूर करता था। शिकायत दर्ज कराने वाली लड़की ने बताया कि उसकी पहचान एपस्टीन से 15 साल की उम्र में कराई गई थी। हर बार शोषण के बाद एपस्टीन उसे 200 डॉलर देता था और किसी सहायक के जरिए घर के बाहर भिजवा देता था। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि एपस्टीन और उसके लोग उसे घर पर फोन करते थे। अगर वह फोन नहीं उठाती थी, तो वे ये पता करने की कोशिश करते थे कि वह कहां है। उस पर दूसरी नाबालिग लड़कियों को लाने का दबाव भी डाला जाता था और मना करने पर धमकाया जाता था। जमीन पर लेटी लड़की का पेट छूते दिखे प्रिंस एंड्रयू कल जारी दस्तावेजों में ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू की भी कुछ तस्वीरें हैं। इनमें वे जमीन पर लेटी एक महिला के ऊपर चारों हाथ-पैरों के बल झुके हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला की पहचान नहीं बताई गई है और वह पूरी तरह कपड़े पहने हुए है। एक तस्वीरे में वे व्यक्ति महिला के पेट को छूते हुआ नजर आ रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह सीधे कैमरे की तरफ देख रहा है। इन तस्वीरों के बारे में यह नहीं बताया गया है कि इन्हें कब और कहां लिया गया था। जेफ्री एपस्टीन ने एंड्रयू को 26 साल की एक रूसी महिला के साथ डिनर पर बुलाने की बात कही थी। इन ईमेल और तस्वीरों के सामने आने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर पर दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि वह पहले से ही एपस्टीन के साथ अपनी दोस्ती को लेकर सवालों में रहे हैं। बीबीसी न्यूज ने इस मामले पर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की है। उन्होंने पहले भी किसी तरह की गलत हरकत से इनकार किया है। 11 और 12 अगस्त 2010 के ईमेल में, जो एपस्टीन और ‘द ड्यूक’ नाम के अकाउंट के बीच हुए, यह सामने आता है कि एपस्टीन एक 26 साल की रूसी महिला से एंड्रयू की मुलाकात कराना चाहता था। एपस्टीन ने लिखा कि शायद एंड्रयू उसके साथ डिनर करना पसंद करेंगे और वह महिला अगस्त 2010 में लंदन में होगी। इसके जवाब में ‘द ड्यूक’ लिखता है कि वह 22 तारीख की सुबह तक जिनेवा में रहेगा, लेकिन वह महिला से मिलने में खुशी होगी। एपस्टीन ने मस्क को कई बार अपने आईलैंड बुलाया था इन फाइल्स में टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क और एपस्टीन के बीच 2012 और 2013 के दौरान हुए ईमेल एक्सचेंज की जानकारी सामने आई है। एपस्टीन ने मस्क को अपने प्राइवेट आइलैंड पर आने के लिए कई बार न्योता दिया था। ये ईमेल दिखाते हैं कि एपस्टीन ने यात्रा की तारीखें, हेलिकॉप्टर से आने की व्यवस्था और वहां होने वाली पार्टियों के बारे में मस्क से चर्चा की। क्रिसमस के मौके पर 2012 में एपस्टीन ने मस्क को आइलैंड पर आने का न्योता दिया था। हालांकि तब मस्क ने आने से इनकार कर दिया था। कुछ हफ्तों बाद नवंबर 2012 में एपस्टीन ने मस्क पूछा कि आइलैंड के लिए हेलिकॉप्टर में कितने लोग आएंगे। मस्क ने कहा, “शायद सिर्फ तलुला (उनकी तत्कालीन पत्नी तलुला रिले) और मैं।” फिर उन्होंने पूछा, “आपके आइलैंड पर सबसे ‘वाइल्ड पार्टी’ किस दिन होगी?” 2013 में भी एक ईमेल चेन में मस्क ने आइलैंड पर आने की बात रखी। 1 एपस्टीन ने 1 से 8 जनवरी तक किसी भी दिन आने को कहा। आगे चर्चा के बाद मस्क ने 25 दिसंबर 2013 को कहा कि वे 3 जनवरी को जल्दी वापस लौट सकते हैं और 2 जनवरी को आइलैंड के लिए निकल सकते हैं। हालांकि, इन दस्तावेजों में कहीं भी यह पुष्टि नहीं है कि मस्क कभी आइलैंड पर गए। मस्क ने पहले भी इससे इनकार किया है। पिछले साल जब उनके नाम एपस्टीन फाइलों में आए थे, तो उन्होंने एक्स पर लिखा था कि “एपस्टीन ने मुझे अपने आइलैंड पर बुलाने की कोशिश की, लेकिन मैंने मना कर दिया।” मीरा नायर की फिल्म की खुशी में मैक्सवेल ने पार्टी रखी थी अमेरिकी मीडिया न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक फाइल्स में प्रसिद्ध भारतीय फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर का नाम भी सामने आया है। मीरा नायर से जुड़ा मेल अमेरिकी पब्लिसिटी मैनेजर पेगी सीगल ने एपस्टीन को 21 अक्टूबर 2009 को भेजा था। इसमें पेगी सीगल ने लिखा है कि वह गिस्लीन मैक्सवेल (एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और अपराधी) के मैनहट्टन टाउनहाउस से एक आफ्टर-पार्टी से लौटी हैं। मीरा नायर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां हैं। मैक्सवेल के घर पर हुई यह पार्टी मीरा नायर की 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘एमेलिया’ से जुड़ी थी। फिल्म में हिलेरी स्वैंक ने एविएटर एमेलिया ईयरहार्ट का किरदार निभाया था और रिचर्ड गियर उनके पति जॉर्ज पुटनम के रूप में थे। ईमेल में सीगल ने बताया कि पार्टी में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और मीरा नायर समेत कई बड़े नाम मौजूद थे। यह ईमेल अमेरिकी न्याय विभाग की शुक्रवार को जारी की गई नई फाइलों का हिस्सा है। दावा-बिल गेट्स को रूसी लड़कियों से यौन बीमारी हुई थी दूसरी ओर जेफ्री एपस्टीन के कुछ ईमेल सामने आए हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें एपस्टीन ने दावा किया है कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स रूसी लड़कियों के साथ संबंधों के बाद यौन बीमारी (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज, STD) हुई थी। सामने आई ईमेल में यह भी लिखा है कि बिल गेट्स ने एपस्टीन से एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थी, ताकि वह ये दवाएं चुपचाप अपनी पूर्व पत्नी (तब की पत्नी) मेलिंडा गेट्स को दे सकें। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, एपस्टीन ने 18 जुलाई 2013 को सुबह 11:49 बजे खुद को एक लंबा ईमेल लिखा था। इसमें उसने गेट्स पर नाराजगी जताई और कहा कि गेट्स ने छह साल पुरानी दोस्ती खत्म कर दी। ईमेल में लिखा गया, आपने मुझसे आपके STD से जुड़े ईमेल डिलीट करने को कहा, मेलिंडा को चुपचाप एंटीबायोटिक देने के लिए दवाएं मांगीं।
इसी दिन रात 1:03 बजे एक और ईमेल लिखा गया। बताया जा रहा है कि इसे गेट्स के तत्कालीन सलाहकार बोरिस निकोलिक के नाम से ड्राफ्ट किया गया था। इसमें बिल और मेलिंडा के बीच वैवाहिक विवाद का जिक्र है। एपस्टीन से संबंधों पर पछतावा जता चुके बिल गेट्स बिल गेट्स पहले कह चुके हैं कि उन्हें एपस्टीन के साथ अपने संबंधों पर पछतावा है। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह की गलत गतिविधियों से इनकार किया है। 2019 में उन्होंने कहा था कि उनका एपस्टीन के साथ कोई कारोबारी या व्यक्तिगत संबंध नहीं था और वे कभी किसी पार्टी या निजी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गेट्स ने 2011 से 2013 के बीच एपस्टीन से कई बार मुलाकात की। इनमें न्यूयॉर्क स्थित उसके घर पर देर रात तक रुकना और निजी विमान से यात्रा करना भी शामिल रहा। अफेयर्स के चलते गेट्स का मेलिंडा से तलाक हुआ बिल और मेलिंडा गेट्स की शादी 1994 में हुई थी। दोनों का 2021 में तलाक हो गया था। मेलिंडा ने बाद में कहा था कि गेट्स के अफेयर्स और एपस्टीन से संबंध उनके तलाक की बड़ी वजह बने। गेट्स और एपस्टीन की मुलाकातों की खबरें सामने आने के बाद 2019 में मेलिंडा ने वकीलों से बात की थी। एपस्टीन केस की पूरी कहानी क्या है इसकी शुरुआत 2005 में तब हुई जब फ्लोरिडा में एक 14 साल की लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि एपस्टीन के आलीशान घर में उसकी बेटी को ‘मसाज’ के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उस पर सेक्स का दबाव डाला गया। जब उसने घर लौटकर यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। तब पहली बार जेफ्री एपस्टीन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई। पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि यह अकेला मामला नहीं है। धीरे-धीरे करीब 50 नाबालिग लड़कियों की पहचान हुई, जिन्होंने एपस्टीन पर ऐसे ही आरोप लगाए। पाम बीच पुलिस डिपार्टमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कई महीनों तक छानबीन की। इसके बाद एपस्टीन के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू हुई। मामले की जांच से पता चला कि एपस्टीन के पास मैनहट्टन और पाम बीच में शानदार विला है। एपस्टीन यहां हाई-प्रोफाइल पार्टियां करता था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। एपस्टीन अपने निजी जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से पार्टियों में कम उम्र की लड़कियां लेकर आता था। वह लड़कियों को पैसों-गहनों का लालच और धमकी देकर मजबूर करता था। इसमें एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल उसका साथ देती थी। हालांकि शुरुआती जांच के बाद भी एपस्टीन को लंबे समय तक जेल नहीं हुई। उसका रसूख इतना था कि 2008 में उसे सिर्फ 13 महीने की सजा सुनाई गई, जिसमें वह जेल से बाहर जाकर काम भी कर सकता था। कौन था जेफ्री एपस्टीन? जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है। ———————————– एप्सटीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में सबसे बड़ा खुलासा:लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; 7 सेट में 3 लाख दस्तावेज जारी
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 20 दिसंबर को जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत तीन लाख दस्तावेज जारी किए थे। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…


https://ift.tt/1Fks9Wd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *