DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरे भाइयों ने पति पर चाकू से किया जानलेवा हमला:शादी को राजी नहीं था परिवार, दिल्ली में की थी कोर्ट मैरिज, रेवाड़ी में रह रहा था दंपत्ति

आगरा के गोकुलपुरा इलाके में रहने वाले ट्रांसपोर्टर शिवम पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। शिवम का उसी इलाके की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों ने परिवार की मर्जी के बिना करीब दो साल पहले दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद शिवम अपनी पत्नी के साथ राजस्थान के रेवाड़ी में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, पिता की तबीयत बिगड़ने पर शिवम आगरा आया था। इसी दौरान पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पीछे से सिर पर चाकू से हमला किया गया, जिससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद शिवम की पत्नी ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। तहरीर में उसने अपने भाइयों और हमले में सहयोग करने वाले रिश्तेदारों के नाम दर्ज कराए हैं। पत्नी का कहना है कि उसने घर वालों की बगावत कर कोर्ट मैरिज की थी, इसी रंजिश में उसके पति पर पीछे से सिर में चाकू मारा गया। उसका आरोप है कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया। वहीं, पीड़ित की बहन ने भी पुलिस को बताया कि शिवम पर अचानक पीछे से हमला किया गया और हमलावरों का इरादा हत्या करने का था। परिवार का कहना है कि नामजद दो भाई अभी तक पकड़े नहीं गए हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। उधर, पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।


https://ift.tt/90Qyuvb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *