DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मारी:बाइक सवारों ने किया हमला, पीठ में धंसी गोली, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में भाजपा नेता को मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पीठ में लगी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पर गगहा थाने की पुलिस पहुंची। तत्काल भाजपा नेता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज चल रहा है। पीठ पर लगी गोली, अस्पताल में इलाज चल रहा जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के भैसहा निवासी भाजपा नेता व लीलावती सिंह स्मारक इंटर मीडिएट कालेज भैंसहा के प्रबंधक राधामोहन सिंह को रकहट और भैंसहां के बीच बंधे पर रात करीब 8:45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है। गोली उनकी पीठ में फंसी हुई है। सूचना मिलते ही गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल भाजपा नेता को अपनी गाड़ी से लेकर गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली पीठ में फंसी हुई है। मौके पर सीओ बांसगांव पहुंच गए हैं। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गोली लगने की खबर मिलते ही उनके सैकड़ों शुभचिंतक गगहा अस्पताल पर पहुंचे। घायल भाजपा नेता राधामोहन को एम्बुलेंस से गोरखपुर ले जाया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


https://ift.tt/7l6ufMG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *