लखनऊ में रिटायर्ड सैन्यकर्मी से 58 लाख रुपए की ठगी की गई। धारा ग्रीन इंफ्राटेक कंपनी और उससे जुड़े लोगों पर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। फतेहपुर जिले के मुत्तौर गांव निवासी श्रीराम शुक्ल ने बताया- 2024 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में उनकी मुलाकात लखनऊ में रिटायर्ड सूबेदार सुभाष से हुई थी। सुभाष ने उन्हें धारा ग्रीन इंफ्राटेक कंपनी में निवेश का झांसा दिया और दावा किया कि कंपनी प्रॉपर्टी में निवेश पर हर महीने 7.5 प्रतिशत रिटर्न देती है, जबकि दो साल बाद जमा रकम भी वापस कर दी जाती है। भरोसा दिलाने के लिए यह भी बताया गया कि कंपनी उन्हें दुबई टूर पर भेज चुकी है। रकम की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली इसके बाद सुभाष ने कंपनी के एसोसिएट रवि सरोज, संचालक प्रशांत सोनी और अभिषेक से उनकी मुलाकात कराई। सुभाष ने यह भी कहा कि रवि सरोज उनके ही गांव के आसपास का रहने वाला है और पैसे लेकर कहीं भाग नहीं सकता। रवि सरोज ने खुद भी रकम की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। भरोसे में आकर 58 लाख दिए श्रीराम शुक्ल ने भरोसे में आकर जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच कुल 58 लाख रुपए कंपनी में निवेश कर दिए। पीड़ित के अनुसार 36.81 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए अलग-अलग खातों में जमा कराए गए, जबकि 21.19 लाख रुपए नगद लिए गए। ऑनलाइन रकम में रवि सरोज, अभिषेक, कंपनी के खाते और एक अन्य व्यक्ति शशि भूषण के खाते में पैसा जमा कराया गया। 2024 से अपनी रकम वापस मांग रहे पीड़ित का कहना है कि जुलाई 2024 से वह लगातार अपनी रकम वापस मांग रहे हैं, लेकिन आरोपी हर बार बहाना बनाकर टालते रहे। नवंबर 2024 में 58 लाख रुपए के माल का एग्रीमेंट भी कराया गया। इसके बावजूद पैसा वापस नहीं किया गया। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा रकम लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी कि पैसे भूल जाओ वरना जान से मार दिया जाएगा। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/Aw83EYt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply