DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में गांव के युवक ने की महिला की हत्या:शराब के नशे में हुआ था विवाद, सिर में पत्थर मारा फिर गला दबा दिया

आगरा के रोहता गांव में बंद मकान में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक गांव के ही एक युवक ने विवाद के बाद महिला की हत्या की और शव को मकान में ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले और एक बंद मकान की सीढ़ियों के पास खून बहता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान के अंदर महिला का शव बरामद किया।

मृतका की पहचान पूनम के रूप में
मृतका की पहचान पड़ोस में रहने वाली लगभग 36 वर्षीय पूनम के रूप में हुई। वह अपनी मां विमला देवी के साथ रहती थी और जूते की हील बनाने का काम करती थी। पूनम की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रविवार रात करीब 9 बजे घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया था
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी राकेश निवासी रोहता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पूनम से संबंध थे और रविवार को उसी ने पूनम को मिलने के लिए बुलाया था। शराब के नशे में हुआ विवाद, फिर हत्या
पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में आरोपी का पूनम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान उसने पत्थर से सिर पर हमला किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/zSXPRrk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *