DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तहसील टीम की कस्टडी में बकाएदार की मौत:अलीगढ़ में परिजन का आरोप– जबरन गाड़ी में खींचा, मौत के बाद भी मांगे 20 हजार

अलीगढ़ में मंगलवार सुबह तहसील कोल की रिकवरी टीम की कार्रवाई के दौरान एक बकाएदार की संदिग्ध मौत हो गई। थाना क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ (रजानगर) निवासी 55 वर्षीय इस्माइल की कस्टडी में हुई मौत के बाद परिजन ने तहसील टीम पर आरोप लगाए हैं। मृतक की पत्नी का आरोप है कि मंगलवार सुबह अमीन घर से अभद्रता करते हुए जबरन उनके पति को खींचकर बोलेरा गाड़ी में डालकर ले गए। लगातार लोन की किस्तें भरने के बावजूद प्रशासन ने जबरन वसूली की कार्रवाई की। घटना के बाद से ही अमीन और पूरी टीम मौके से फरार है। उधर बकाएदार की मौत के बाद प्रशासिन स्तर पर हड़कंप मच गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। अमीन और होमगार्ड ने की अभद्रता ​मृतक की पत्नी शबाना परवीन ने बताया कि मंगलवार सुबह इस्माइल चाय पीकर घर से बाहर निकले ही थे, तभी अचानक एक बोलेरो आकर रुकी। गाड़ी से उतरे सतेंद्र चौहान और खजान सहित चार अमीन और एक होमगार्ड ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद जबरन खींचकर गाड़ी में डाल लिया। दो घंटे तक महिला लगाती रही अस्पताल के चक्कर इसके करीब एक घंटे बाद परिवार को सूचना दी गई कि इस्माइल की तबीयत खराब है और उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। शबाना का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर अमीन ने उन्हें गुमराह किया। पहले कहा गया कि वे इमरजेंसी में भर्ती हैं, फिर वार्ड में शिफ्ट करने की बात कहकर दो घंटे तक चक्कर लगवाए गए। काफी देर बाद पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। ​मौत के बाद भी मांगे 20 हजार रुपए वहीं, इस्माइल के बेटे फिरोज का कहना है कि तहसील के अमीन उनके पिता को घर से जबरन गाड़ी में उठाकर ले गए थे। फिरोज आरोप है कि गाड़ी में ही उनके पिता की मौत हो गई थी। बावजूद इसके अमीन उनसे रुपयों की मांग करने लगे। अमीन ने उनसे पिता को छोड़ने के लिए 20 हजार रुपए मांगे। जब वह अस्पताल आए तो अमीन नहीं मिले। 50 वर्ग गज के प्लॉट पर लिया था लोन इस्माइल के पास महेशपुर में एक 50 वर्ग गज का प्लॉट था। इस प्लॉट को गिरवी रखकर उन्होंने दिल्ली की एक निजी कंपनी से 1.47 लाख का लोन कराया था। आर्थिक परेशानी के कारण वह लोन की रकम अदा नहीं कर सके। इसके बाद यह मामला वर्ष 2024 में अलीगढ़ के न्यायालय में पहुंच गया। न्यायालय ने तहसील की टीम को रिकवरी करने के निर्देश दिए। लोन की राशि बढ़कर पहुंची 1.70 लाख रुपए तहसील ने रिकवरी में जुर्माना लगाया, जिससे लोन की रकम 1.47 लाख से बढ़कर करीब 1.70 लाख रुपए पहुंच गई। लोन की रकम अदा करने के लिए प्लॉट की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई थी, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला। इसके बाद इस्माइल को नोटिस भी जारी किए गए थे। तहसीलदार को व्यक्तिगत तौर पर होना था हाजिर अब एडीजे सिविल कोर्ट ने तहसीलदार कोल को व्यक्तिगत तौर से हाजिर होने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद तहसील की टीम मंगलवार को इस्माइल को बोलेरो गाड़ी से लेने पहुंची थी। टीम में मौजूद सतेंद्र चौहान का कहना है कि इस्माइल को अचानक उल्टियां होने लगीं। इसके बाद वह उसे जिला मलखान सिंह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। रिकवरी टीम ने कोई अभद्रता नहीं की है। शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार इस्माइल का शव घर पहुंचते ही चीखपुकार मच गई। इस्माइल के पास एक बेटा और बेटी हैं। बेटा फिरोज कारपेंटर है। परिजन ने थाना बन्नादेवी में अमीनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसके अलावा मानवीय आधार पर 50 लाख रुपए मुआवजा और गिरवी रखे प्लॉट को मुक्त कराने की मांग की है। अभद्रता की होगी जांच वहीं एडीएम प्रशासन पंकज कुमार का कहना है कि जब टीम इस्माइल के घर पहुंची तो वह मौजूद नहीं था। उसकी पत्नी पड़ोस से बुलाकर लाई थी। इसके बाद टीम उसे तहसील लेकर पहुंची, जहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीएम ने कहा कि अगर रिकवरी टीम की ओर से किसी तरह की जबरदस्ती या अभद्रता सामने आती है, तो पूरे मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभद्रता के कारण हुई मौत
सपा नेता अज्जू इशहाक ने कहा कि अमीनों की अभद्रता और जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने के कारण हार्ट अटैक से मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग लाखों-करोड़ों का गबन करके भाग जाते हैं और सरकार की रास्ता दिखाती है। उन पर रिकवरी नहीं आती है। लेकिन गरीब लोगों पर रिकवरी और अत्याचार होता है। यह दोहरा रवैया सरकार को बंद करना पड़ेगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।


https://ift.tt/53XkLUn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *