DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

व्यापार पत्रिका के ‘भ्रष्टाचार पर प्रहार’ विशेषांक का विमोचन:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दारूलशफा में किया आयोजन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के मुखपत्र ‘व्यापार पत्रिका’ के ‘भ्रष्टाचार पर प्रहार’ विशेषांक का विमोचन किया ।यह आयोजन मंगलवार को दारूल शफा स्थित संगठन के मुख्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संदीप बंसल ने किया। उन्होंने व्यापारी वर्ग से भ्रष्टाचार से समझौता करने की पुरानी सोच को छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि जब संगठन और सरकार दोनों ही पारदर्शिता और ईमानदारी के पक्ष में हैं, तो गलत रास्ता अपनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। बंसल ने कहा कि व्यापार, उद्योग और निर्माण सहित हर क्षेत्र में ईमानदारी से काम करना संभव है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन और सरकार पर भरोसा रखते हुए भ्रष्टाचार की परंपरा को जड़ से खत्म करने का आग्रह किया।प्रोफेसर रामकुमार तिवारी ने भ्रष्टाचार को समाज का सबसे बड़ा कोढ़ बताया। उन्होंने कहा कि यदि उद्यमी और व्यापारी भ्रष्टाचार से बचाव का संकल्प लें, तो समाज में बड़ा बदलाव आ सकता है। देश की उन्नति के लिए भ्रष्टाचार मुक्त समाज की आवश्यकता उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विभागों में उद्योग और व्यापार जगत ही भ्रष्टाचार का सबसे आसान शिकार बनता है। यदि यह वर्ग एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हो जाए, तो इस बुराई को फैलने से रोका जा सकता है।स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि देश की उन्नति के लिए भ्रष्टाचार मुक्त समाज आवश्यक है। उन्होंने सरकार से ऐसी नीतियां और योजनाएं बनाने का आग्रह किया, जिससे हर स्तर पर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हो सके। ये लोग शामिल हुए इस कार्यक्रम में वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी आलोक गुप्ता, संजयनिधि अग्रवाल, रंजय शर्मा इस अवसर पर मंगलमान अभियान के संयोजक और केकेवी के भौतिक शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


https://ift.tt/IquoHif

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *