DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

युवती ने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की:मोबाइल पर बात करने पर डांटने से आहत, हालत गंभीर

देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बसहवा गांव में एक युवती ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है। मोबाइल फोन पर बातचीत को लेकर परिवार में डांट से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बसहवा गांव निवासी लगभग 20 वर्षीय युवती घर पर मोबाइल फोन से बात कर रही थी। इसी दौरान परिजनों ने उसे फोन पर अधिक समय बिताने को लेकर डांटा। परिजनों की फटकार से नाराज होकर युवती ने घर में रखा फिनायल पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टी व घबराहट होने लगी। परिजन उसे तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने युवती को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, जहरीला पदार्थ शरीर में जाने के कारण युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने सामान्य तौर पर समझाने के लिए डांटा था, लेकिन युवती ने आवेश में आकर यह कदम उठा लिया। मेडिकल कॉलेज चिकित्सकों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी है ।


https://ift.tt/ERZF0V2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *