DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ रैपिड स्टेशन पर व्यापारी दो किलो चांदी के साथ:बिना बिल के चांदी ले जाने पर जीएसटी का दोगुना जुर्माना लगा

मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर व्यापारी भास्कर अग्रवाल को बिना बिल के लगभग दो किलो चांदी की ईंट के साथ पकड़ा गया। वे यह चांदी मोदीनगर ले जा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल राज्यकर विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर राज्यकर विभाग की सचल दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चांदी की ईंट का वजन किया और नियमानुसार कार्रवाई की। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी भास्कर अग्रवाल ने उन्हें फोन कर चांदी पकड़े जाने की जानकारी दी। अग्रवाल ने इस संबंध में अपर आयुक्त ग्रेड-2 (एसआईबी) सुशील कुमार सिंह से बात की।
अपर आयुक्त को बताया गया कि व्यापारी ने यह चांदी मेरठ के शिव ज्वैलर्स से खरीदी थी। सोमवार को बाजार बंद होने के कारण पक्का बिल नहीं बन पाया था, हालांकि भुगतान चेक के माध्यम से किया गया था। अपर आयुक्त ने सचल दस्ते की प्रभारी सईदा को नियमानुसार दोगुना जुर्माना लेकर माल छोड़ने का निर्देश दिया। चांदी की ईंट की कीमत लगभग सात लाख रुपये आंकी गई। इस पर तीन प्रतिशत जीएसटी देय है। नियमानुसार, दोगुना जीएसटी के तौर पर 42 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया। इसके बाद चांदी की ईंट व्यापारी को सौंप दी गई। अपर आयुक्त सुशील कुमार सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।


https://ift.tt/VRjQdsM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *