ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र के जीरोंन गांव में शराब की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को 50 से अधिक महिलाओं ने पहले कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया, जिसके बाद वे घंटाघर मैदान पहुंचीं और सड़क जाम कर दी। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में स्कूल और मंदिर के पास खुली देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानें बंद कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि शराबी शराब पीकर अशांति फैलाते हैं, लड़ाई-झगड़े करते हैं और मंदिर जाने वाली महिलाओं तथा स्कूल जाने वाली छात्राओं को गालियां देते हैं। इससे गांव का माहौल दूषित हो रहा है। महिलाओं ने यह भी बताया कि उन्होंने 20 जनवरी को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को उन्होंने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया, जिसके बाद वे घंटाघर मैदान पहुंचीं और सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली और महिला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को शराब की दुकानें हटवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर शराब की दुकानें बंद नहीं की गईं, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। देखें 2 फोटो…
https://ift.tt/lOIX3t2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply