बागपत के सरूरपुर कलां गांव में वसंत रखने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज हिंदू पक्ष के लोग ‘उत्पीड़न’ और ‘मकान बिकाऊ’ लिखे पोस्टर लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की मांग की। यह विवाद लगभग 2 सप्ताह पहले सरूरपुर कलां गांव में वसंत (होलिका दहन से पूर्व की रस्म) रखने को लेकर शुरू हुआ था। मुस्लिम पक्ष ने आरोप लगाया था कि कब्रिस्तान की जमीन पर जेसीबी से खुदाई की जा रही है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। मुस्लिम पक्ष के अनुसार, यह लगभग 200 साल पुराना कब्रिस्तान है जिस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि रात में जेसीबी से खुदाई कर चार-पांच कब्रों को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे हड्डियां बाहर निकल आईं। हंगामा होने पर हड्डियों को दोबारा मिट्टी से ढक दिया गया था। मुस्लिम पक्ष ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी कराने की भी मांग की थी। वहीं, हिंदू पक्ष के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से डीएम कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान के पास की जमीन पर वर्षों से होलिका दहन किया जाता है। वसंत रखने के लिए तालाब के पास की जमीन पर जेसीबी से रास्ता साफ कराया जा रहा था, तभी पुलिस ने काम रुकवा दिया था। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर हिंदू पक्ष के लोगों ने फिर से अपनी मांग दोहराई। उन्होंने जिलाधिकारी अस्मिता लाल से कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपने मकान बेचकर मुस्लिम धर्म अपनाने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि यह पूरा विवाद वसंत रखने को लेकर है और पिछले वर्ष भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ था। इस संबंध में अनिल कुमार ने कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो आखिर कब मिलेगा। फिलहाल, अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं।
https://ift.tt/t4Fe7RS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply