DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में जमीन विवाद में दबंगों ने की मारपीट, VIDEO:दौड़ाकर लोगों को पीटा, महिला का टूटा पैर, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को दबंगों ने दौड़ा दौड़ा करके जमकर मारपीट की है दबंगों द्वारा बेरहमी तरीके से की गई मारपीट में एक महिला का पैर टूट गया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना तालेपुरवा गांव में दो दिन पहले हुई थी। गुरु प्रसाद, सुभाष उर्फ टिंकू सिंह, विकास सिंह और दीपक सिंह सहित पांच लोगों ने प्रेम लोनिया, उनकी पत्नी रामदुलारी, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट की है। मारपीट में प्रेम लोनिया की पत्नी रामदुलारी का एक पैर टूट गया, जिन्हें इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। विवाद तब शुरू हुआ जब प्रेम लोनिया अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण करा रहे थे। आरोपियों ने इसे अपनी जमीन बताते हुए निर्माण रोकने की कोशिश की। प्रेम लोनिया के मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो दो दिन बाद सामने आने पर प्रेम लोनिया की बेटी महिमा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरु प्रसाद और सुभाष सिंह उर्फ टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधे श्याम राय ने बताया कि परसपुर के तालेपुरवा में प्रेम लोनिया और टिंकू सिंह के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। उन्होंने पुष्टि की कि प्रेम लोनिया की लिखित शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से विवेचना कर रही है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/yUEVFac

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *