हाथरस में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पीएन दीक्षित ने सासनी की ग्राम पंचायत ममौता कलां का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सचिवालय में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) राजेश कुमार का वेतन रोक दिया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय की बाहरी दीवार पर ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के नाम अपडेट नहीं मिले। सचिवालय के किसी भी कक्ष में फर्नीचर नहीं था, जबकि बैठक हॉल में कुछ कुर्सियां और एक मेज रखी थी। कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटर कपड़े से ढका मिला, जिससे उसके अप्रयुक्त होने का संकेत मिला। पुस्तकालय कक्ष और पुरुष/महिला शौचालय भी गंदे पाए गए। सचिवालय की दीवारों पर सीलन थी और लंबे समय से रंगाई-पुताई नहीं हुई थी। सीडीओ ने उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार को पंचायत सचिवालय की तत्काल साफ-सफाई कराने और कर्मचारियों के नाम अपडेट करने के निर्देश दिए। ग्राम में सचिवालय के बाहर रास्ते पर खड़ंजा और नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर था। पंचायत सचिवालय के पास स्थित तालाब के चारों ओर भी काफी गंदगी मिली, जिसे जी.पी.डी.पी. की कार्ययोजना में शामिल कर साफ कराने की आवश्यकता बताई गई। निरीक्षण के समय ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार के पास कोई अभिलेख, डायरी या पेंसिल नहीं थी। वे किसी भी योजना की जानकारी नहीं दे सके और न ही ग्राम में चल रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर पाए। उनके कार्य को असंतोषजनक मानते हुए, सीडीओ ने राजेश कुमार का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का निर्देश दिया। कार्यों की निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश इस दौरान उप जिलाधिकारी नीरज शर्मा, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार, लेखपाल बलवीर सिंह, रोजगार सेवक तेजेंद्र कुमार और ग्राम प्रधान भी उपस्थित थे। खंड विकास अधिकारी को वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
https://ift.tt/FkZqiU1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply