DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फिरोजाबाद में शब-ए-बारात पर रूट डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की नई व्यवस्था

फिरोजाबाद में शब-ए-बारात के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर फिरोजाबाद यातायात पुलिस ने 3 फरवरी 2026 की शाम 6 बजे से 4 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान कोटला चुंगी, क्लब चौराहा, सेंट्रल चौराहा, नालबंद और गांधी पार्क जैसे प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा, ऑटो और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। टूंडला की ओर से जरौली कट होते हुए फिरोजाबाद शहर में प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जनपद इटावा और आगरा की ओर आने-जाने वाले सभी भारी वाहन नए बाईपास का उपयोग करेंगे। शिकोहाबाद की ओर से पायनियर पुल (बिल्टीगढ़ मोड़) मक्खनपुर से फिरोजाबाद शहर में आने वाले भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन भी जनपद इटावा और आगरा की ओर जाने के लिए नए बाईपास से गुजरेंगे। विजयपुरा तिराहा, डबरई और आसफाबाद से फिरोजाबाद शहर में प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहन बंबा चौराहा से होते हुए बाईपास की ओर जाएंगे। सभी वाहन रहना पुलिया कट से लालऊ रोड होते हुए नए बाईपास की ओर मोड़ दिए जाएंगे। फतेहाबाद की ओर से आने वाले वाहन सोफीपुर पुल से रसूलपुर होते हुए आसफाबाद बाईपास से गुजरेंगे। बंबा चौराहा से कोटला चुंगी रोड पर शहर क्षेत्र में आने वाले वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और उन्हें नए बाईपास से जाना होगा। ककरऊ कोठी से क्लब चौराहा की ओर आने वाले वाहन भी शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को ककरऊ कोठी से सीधे नए बाईपास की तरफ मोड़ दिया जाएगा।


https://ift.tt/cSwWMq8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *