DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बांदा में स्टंट करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई:इनोवा, थार के बाद स्विफ्ट कार सीज, चालान भी कटा

बांदा पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी के बाद वाहनों में खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इनोवा और थार के बाद अब एक स्विफ्ट कार को भी सीज किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान मीडिया सेल के संज्ञान में एक वीडियो आया था। इसमें कुछ युवक-युवतियां फेयरवेल पार्टी के बाद चारपहिया वाहनों में जुलूस निकालकर स्टंट कर रहे थे। इस वीडियो के आधार पर सोमवार को तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन संख्या UP90 AJ 0672 के मालिक पवन पुत्र ब्रजमोहन, ग्राम महोखर, थाना कोतवाली नगर के वाहन को सीज कर 12,500 रुपए का चालान किया गया। इसी क्रम में, वाहन संख्या UP 90 AH 8190 के मालिक रामू पुत्र रामसनेही, ग्राम कालूकुआं, थाना कोतवाली नगर के वाहन को भी सीज कर 9,500 रुपये का चालान किया गया था। दोनों वाहन मालिकों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी भी दी गई है। डिप्टी एसपी प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि मंगलवार को इसी जुलूस में शामिल एक स्विफ्ट कार को भी पकड़ा गया है। इस कार को सीज कर दिया गया है और इसके मालिक परवेश, निवासी खुटला, थाना कोतवाली नगर के विरुद्ध भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अन्य वाहनों की भी तलाश करते हुए सीज करने की कार्यवाही की जा रही है। डिप्टी एसपी प्रतिज्ञा सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। यह स्वयं के साथ-साथ आमजन के लिए भी जोखिमपूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा नियमों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/Hzoy5Dx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *