DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

LU छात्र संघ बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन:छात्रों ने उठाई छात्र संघ बहाली की मांग, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदेश भर में छात्र संघ बहाली का अभियान NSUI के उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की अलग अलग यूनिवर्सिटियों में छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। उनका आरोप है कि छात्र संघ न होने से छात्रों की समस्याएं दबकर रह जा रही हैं और प्रशासन तक उनकी आवाज नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस और छात्रों के बीच झड़प प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। छात्र विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी कर रहे थे, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इसी दौरान NSUI के उपाध्यक्ष को हिरासत में लेने को लेकर छात्रों ने विरोध किया, जिससे झड़प और बढ़ गई। सभी छात्र हिरासत में, ईको गार्डन भेजे गए हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन कर रहे सभी छात्रों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए छात्रों को ईको गार्डन भेजा गया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।


https://ift.tt/1hzmNng

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *