कानपुर के पनकी थाने मे तैनात एक दरोगा पर सत्यापन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा है। पैसा न देने पर दरोगा ने सत्यापन कार्य नहीं किया। पीड़ित ने मंगलवार क़ो एडसीपी से मिलकर दरोगा की शिकायत की। एडसीपी ने एसीपी पनकी को मामले की जांच कर सात दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। पनकी के सुंदर नगर, निवासी निशांत सिंह के अनुसार, उनके विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में अग्रिम जमानत प्रार्थना-पत्र दाखिल किया था। जिस पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कानपुर नगर द्वारा 8 जनवरी 2026 को अग्रिम जमानत आदेश पारित किया गया। जमानत आदेश के अनुपालन में उनके जमानतदार पवन कुमार शर्मा और सौरभ सिंह राठौर के अभिलेख न्यायालय में जमा किए गए थे। न्यायालय से अभिलेख सत्यापन के लिए थाना पनकी भेजे गए। आरोप है कि चौकी पनकी मंदिर में तैनात एक उप निरीक्षक ने पहले जमानतदार के घर जाकर सत्यापन के बाद अवैध धनराशि की मांग की। इसके बाद दूसरे जमानतदार को चौकी बुलाया गया।जब वह स्वयं दूसरे जमानतदार के साथ चौकी पहुंचे, तो वहां भी सत्यापन के नाम पर उनसे धनराशि मांगी गई। रकम न देने पर अब तक सत्यापित अभिलेख न्यायालय को वापस नहीं भेजे गए हैं, जिससे उनकी जमानत प्रक्रिया लंबित है। ADCP पश्चिम कपिल देव ने बताया की पनकी थाने के एक दरोगा पर सत्यापन के नाम पर अवैध धन राशि की मांग की बात कही गई। पीड़ित ने शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच एसीपी पनकी को सौंपी गई है।
https://ift.tt/p38ylic
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply