DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी का, VIDEO:कार के सनरूफ-खिड़कियों से बाहर निकल छात्र-छात्राओं ने बनाई रील्स

कौशांबी में प्रयागराज हाईवे पर 10 लक्जरी गाड़ियों से हाई स्कूल-इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स स्टंटबाजी करते निकले। लड़के-लड़कियां चलती गाड़ी की छत पर बैठे। खिड़कियों से लटक कर रील बनाई। छात्र-छात्राओं ने ड्रोन से अपना वीडियो भी शूट कराया। छात्रों के स्टंटबाजी का वीडियो भी सामने आया है, जो नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित केपीएस स्कूल सेंटर जेवियर स्कूल का बताया जा रहा है। दरअसल, 2 फरवरी को केपीएस स्कूल में इंटर-हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी थी। पार्टी के बाद 8-10 गाड़ियों में सवार होकर छात्र हाईवे पर स्टंटबाजी करने निकले। काफिले में स्कॉर्पियो, थार और मर्सिडीज जैसी गाड़ियां थीं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। एक-एक गाड़ी की छत पर 5-5 लोग दिखे
बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राएं चलती गाड़ियों की रूफ विंडो खोलकर खड़े हुए। एक एक विंडो से 4-4, 5-5 लोग खड़े हुए। कुछ छात्रों ने दरवाजों की खिड़कियों से लटक कर खतरनाक स्टंट किए। ड्रोन कैमरे से स्टंटबाजी का वीडियो रिकॉर्ड कराया गया। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्र कार की सनरूफ से गाड़ी की छत पर बैठकर वीडियो बना रहे हैं। कुछ छात्राएं भी सनरूफ और खिड़कियों से लटकी दिखीं। वीडियो कोखराज थाना क्षेत्र के रामवनगमन मार्ग का है। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में इस तरह की स्टंटबाजी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। गाड़ी के नंबरों से लोगों की पहचान शुरू
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर संबंधित वाहनों के नंबरों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।
इंस्पेक्टर कोखराज सीसी मौर्य ने बताया- वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। वीडियो में दर्शाए गए स्थान रामवनगमन मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग भी की गई। वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियों के नंबरों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण नंबर ट्रेस कराए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। —————————- ये भी पढ़ें… जिस स्कूल में नमाज पढ़वाई, वहां सारे टीचर हिंदू:मथुरा में लोग बोले- हेडमास्टर बाउंड्री बनवाना चाह रहे थे, इसलिए फंसाया मथुरा के प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर पर 2 गंभीर आरोप लगे। पहला- स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश करते हैं। इस्लाम को बेहतर हिंदू धर्म को खराब बताते हैं। दूसरा- स्कूल में जबरन नमाज पढ़वाते हैं, राष्ट्रगान नहीं करवाते। 24 घंटे के अंदर हेडमास्टर जान मोहम्मद को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सस्पेंड कर दिया। इसके बाद जान मोहम्मद की तबीयत बिगड़ गई। वो छुट्‌टी लेकर अपने घर आगरा चले गए। पढ़ें पूरी खबर….


https://ift.tt/KjRecsU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *