महाराजगंज में एक गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम कनमिसवा के पास वह अचेत अवस्था में मिले थे। जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला निचलौल थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के ठठवली गांव निवासी सूरज सिंह (45) पुत्र उमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी ड्यूटी के दौरान अचेत अवस्था में पाए गए थे। सड़क निर्माण कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें निचलौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद गार्ड की मौत की सूचना परिजनों को दी गई, जिससे उनमें कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
https://ift.tt/YTmBcb1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply