DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंडल स्तरीय सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल ट्रायल सम्पन्न:सहारनपुर की खिलाड़ियों का प्रदेश प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ

सहारनपुर में मंडल स्तरीय सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल चयन ट्रायल मंगलवार शाम को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस ट्रायल का उद्देश्य खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर वॉलीबॉल बालिका प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था। यह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 7 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक आगरा में प्रस्तावित है। चयन ट्रायल का आयोजन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्री राहुल चोपड़ा के दिशा-निर्देशन में सहारनपुर में किया गया। सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) प्रवीण कुमार ने पूरे ट्रायल की देखरेख की। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, शारीरिक दक्षता और टीम भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मीनू कुमारी, बृजेश कुमार, आदेश और जयेन्द्र सहित कई खेल से जुड़े लोग उपस्थित रहे। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री संदीप पुण्डीर और सचिव गौरव चौहान ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में सहारनपुर की अदिति कोशल, अक्षिता पुण्डीर, विदया वालिया, जेसमिन, राशि, वर्णिका, पूर्वी शमा, आईशा, ओजस्वी, परक, इकरा मरियम, जिकरा और खुशी शामिल हैं। नेहा और मुस्कान को आरक्षित खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है। ये सभी खिलाड़ी अब आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बालिकाओं में खेल प्रतिभा तेजी से उभर रही है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ये खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपनी बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने की अपील की।


https://ift.tt/gfe6Axu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *