DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अनिल राजभर बोले- सपा मणिकर्णिका पर झूठ फैला रही:बलिया में कहा- वाराणसी की संस्कृति नष्ट करने की बात गलत

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। बलिया के बेल्थरा रोड में महाराजा सुहेलदेव कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा नेता रामगोपाल यादव के वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ कर संस्कृति नष्ट करने संबंधी बयान पर पलटवार किया। मंत्री राजभर ने रामगोपाल यादव के आरोपों को ‘पूरा झूठ’ और ‘असत्य’ बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बेवजह एक मुद्दा खड़ा कर रही है। राजभर ने दावा किया कि वह बनारस के रहने वाले हैं और वहां न कोई मंदिर तोड़ा गया है और न ही कोई मूर्ति खंडित की गई है। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण का उदाहरण दिया। राजभर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, तब भी सपा और कांग्रेस के लोग रोज कुछ न कुछ ‘तमाशा’ करते थे। वे मंदिर तोड़ने और घर छोड़ने जैसे आरोप लगाते थे। हालांकि, कॉरिडोर बनने के बाद आज करोड़ों लोग दर्शन कर रहे हैं और सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कॉरिडोर में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की विशाल मूर्ति स्थापित की गई है। अनिल राजभर ने दावा किया कि सपा नेताओं को डर है कि जब मणिकर्णिका घाट (महाश्मशान) नए कलेवर के साथ पूर्वांचल और बिहार की जनता को समर्पित होगा, तो लोग सरकार की प्रशंसा करेंगे। इसी डर के कारण वे ‘बेवजह की झूठी बातें’ कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि रामगोपाल यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी मणिकर्णिका घाट गए ही नहीं होंगे। उन्होंने दोहराया कि वे स्वयं वहीं के रहने वाले हैं और सरकार महाश्मशान पर कार्य कर रही है।


https://ift.tt/z9QOAZ3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *