DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शाहजहांपुर में करंट लगने से युवक की मौत:बिजली के खंभे पर काम करते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना मंगवार शाम करीब 5 बजे मदनापुर कस्बे में ब्लॉक के पास हुई। मृतक की पहचान अकबरपुर तिरिया निवासी सचिन कुमार पांडे (28) पुत्र नन्हेंलाल के रूप में हुई है। वह अपने साथी प्रताप के साथ बिजली के खंभे पर काम कर रहा था, तभी अचानक करंट लगने से खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सचिन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता नन्हेंलाल ने बताया कि सचिन पिछले चार वर्षों से मदनापुर बिजली उपकेंद्र में निजी तौर पर काम कर रहा था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घटना से एक दिन पहले सचिन का पावर हाउस में किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। घटना के समय सचिन के साथ काम कर रहे मैनी गांव निवासी प्रताप पुत्र रामेश्वर भी मौजूद थे। साथी की हालत देखकर वह बेहोश हो गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। बिजली विभाग के जेई भोलानाथ ने इस संबंध में बताया कि मृतक विभाग का कर्मचारी नहीं था और घटना के समय बिजली आपूर्ति भी बंद थी। हालांकि, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि सचिन पिछले चार-पांच वर्षों से बिजली विभाग के लिए निजी तौर पर काम करता था और विभाग द्वारा उसे काम का भुगतान भी किया जाता था। उपनिरीक्षक लटूरी सिहं ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सचिन की शादी दो वर्ष पूर्व कुसुमा देवी से हुई थी। उनके परिवार में पत्नी कुसुमा देवी और मां मंजू देवी हैं।


https://ift.tt/hlxDpMN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *