आगरा फ़ोर्ट स्टेशन पर एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला के भाई ने युवक को पकड़ लिया,और GRP थाने ले गया। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाए है कि पुलिस ने आरोपी युवक पर कार्रवाई न करने और उसे जाने देने का दबाव बनाया। पीड़ित महिला ने कहा- वे अलीगढ़ की निवासी है, वे सुबह आगरा आई हुई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन और जीजा जोधपुर जा रहे थे। आगरा फोर्ट पर ट्रेन में बैठाते वक्त कुछ लड़को ने बदतमीजी कर दी। इस पर भाई और मेरे पति ने विरोध किया। वे लगभग 10 लड़के थे, उन्होंने मेरे भाई और पति को बहुत मारा, जहां हमने एक लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद हम उसे GFP थाने लेकर गए। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा-थाने में एक दरोगा बैठे थे, इसकी शिकायत हमने उससे की। लेकिन उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की, और उसे छोड़ दिया। जो दारेगा थे वे अपनी बर्दी में नहीं था। उन्हें पकड़ने की जगह पर दरोगा ने हम पर ही दबाव बनाने लगे। जिसकी वजह से हम कोई कार्रवाई नहीं कर सके।
https://ift.tt/Gs31pV5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply