उत्तर मध्य रेलवे ने रेल संरक्षा को नई ऊंचाई देने के लिए कवच इकोसिस्टम पर आधारित अत्याधुनिक वर्चुअल रियलिटी (VR) ट्रेनिंग सिम्युलेटर लॉन्च किया है। यह सिस्टम कानपुर के बहु-विषय मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान (MDDTI) में तैनात है। भारतीय रेल का स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम ‘कवच’ के विस्तार के साथ लोको पायलटों के लिए प्रभावी प्रशिक्षण जरूरी हो गया है। यह VR सिम्युलेटर पूर्ण लोकोमोटिव वातावरण बनाता है, जिसमें E70 ब्रेकिंग सिस्टम के 12 मोड शामिल हैं। उच्च जोखिम वाले परिदृश्य जैसे सिग्नल पासिंग एट डेंजर रोकथाम, ट्रिप मोड, संचार विफलता, SOS इमरजेंसी, शंट और रिवर्स मोड का अभ्यास संभव है। पोर्टेबल होने से इसे दूरदराज केंद्रों और डीजल शेडों में आसानी से लगाया जा सकता है। दो तस्वीरें देखिए… पारंपरिक ट्रेनिंग से बेहतर लाभ महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा संरक्षा प्राथमिकता है। यह VR हमारी तकनीकी दृष्टि का पहला कदम है। ट्रेनिंग में निर्देशित मॉड्यूल, लाइव प्रतिक्रिया और स्वचालित मूल्यांकन शामिल हैं। जो पायलटों को चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। यह कदम व्यस्त गलियारों में परिचालन दक्षता बढ़ाएगा।
https://ift.tt/YyveF4z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply